शिअद नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा के मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान मजीठिया के वकील की दलीलों पर हाई कोर्ट ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर हाई कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया। हाई कोर्ट ने मजीठिया को फिलहाल जेड प्लस सुरक्षा देने इनकार कर दिया है। उनकी सुरक्षा को फिर से रिव्यू करने के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हाई कोर्ट ने एडीजीपी को खुद इस मामले में सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा। ADGP सुरक्षा की जांच करेंगे, केंद्र से भी इनपुट ले सकते हैं। पंजाब के पुलिस प्रमुख हाई कोर्ट को इसकी जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें:G7 का इकलौता देश, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर नहीं दिया रिएक्शन; सवालों के घेरे में चुप्पी
इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 मई की तारीख मुकर्रर की है। इससे पहले अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। इसके बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मजीठिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। मजीठिया ने वीडियो शेयर कर सीएम भगवंत सिंह मान पर निशाना साधा था। मजीठिया ने कहा था कि उनके खिलाफ ड्रग्स मामले को लेकर बनाई गई विशेष जांच समिति (SIT) की अध्यक्षता खुद मान को करनी चाहिए। एसआईटी के मेंबर्स के तौर पर विजय नायर और वैभव कुमार को लेना चाहिए।
सुखबीर बादल ने साधा था निशाना
मजीठिया की सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल ने भी निशाना साधा था। बादल ने कहा था कि मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा वापस लेना गलत है। मामले में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा था। बादल ने कहा था कि शिअद नेतृत्व के खिलाफ यह फैसला आप के खतरनाक और घातक इरादों की पुष्टि करता है। मजीठिया को ड्रग्स मामले में झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने एसआईटी प्रमुख को बदलने पर भी सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें:चीख पुकार के बीच निर्दोष लोगों पर गोलियां बरसाते दिखे आतंकी, पहलगाम हमले का नया वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines