पंजाब विधानसभा में आज आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार का चौथा बजट 2025-26 पेश किया गया। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। वित्तमंत्री चीमा ने उद्योगों को 250 करोड़ का बजट प्रोत्साहन के लिए दिया है। इस साल 2025-26 के लिए इंडस्ट्री सेक्टर को कुल 3426 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। अमृतसर में यूनिटी मॉल और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए 120 करोड़ का बजट दिया गया है। लुधियाना में ऑटो पार्ट्स एवं हस्तकला के उपकरणों के लिए 10 करोड़ का बजट दिया गया है।
इंडस्ट्री सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पहले परिवारवाद वाला पंजाब था, हर बिज़नेस में अपना हिस्सा मांगने वाला एक परिवार था, जो ढाबे वालों तक को नहीं छोड़ता था। इसी लूट की वजह से बड़े निवेशकों ने पंजाब से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया था। अब सरबत के भले वाला पंजाब बन रहा है, पंजाब में निवेश में तेजी से वृद्धि हो रही है। आम आदमी पार्टी सरकार के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। पिछले तीन सालों में कुल 96,836 करोड़ का निवेश आया है। औद्योगिक क्षेत्र अब राज्य की अर्थव्यवस्था में 27% योगदान देता है।
जिला-वार बैठकें आयोजित कर नई औद्योगिक नीति तैयार की गई, जिसने टाटा स्टील और संथान ग्रुप जैसे बड़े निवेशकों को आकर्षित किया। फिलहाल बजट में इंडस्ट्री को 250 करोड़ के प्रोत्साहन से वित्तीय मदद दी गई है। अमृतसर में “यूनिटी मॉल” और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए 120 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए गए। लुधियाना में ऑटो पार्ट्स और हैंड टूल्स टेक्नोलॉजी के लिए 10 करोड़ का अपग्रेड किया गया। कुल मिलाकर FY 2025-26 के लिए औद्योगिक क्षेत्र का बजट 3,426 करोड़ आवंटित किया गया।
ये भी पढ़ें- पंजाब को नशा मुक्त बनाने पर स्पेशल बजट, सीमा पार से रोकेंगे तस्करी, होगी ‘ड्रग जनगणना
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines