दिल्ली से टिकट काटकर हंस राज हंस को BJP ने फरीदकोट से क्यों बनाया उम्मीदवार? जानें सीट का पूरा समीकरण

Lok sabha election 2024: पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। यहां 7 मई को नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होगी। 14 मई तक नामांकन होंगे और 17 मई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

Hans Raj Hans, Faridkot, Lok sabha seat

पीएम मोदी के साथ हंस राज हंस

विज्ञापन

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इसी लिस्ट में सूफी सिंगर हंस राज हंस को पंजाब की फरीदकोट (अजा) सीट से टिकट दिया गया है। इस सीट पर ऐसा क्या है कि दिल्ली में जीते हुए सांसद को पार्टी ने पंजाब की इस सीट पर शिफ्ट कर दिया। आइए आपको बताते हैं इस सीट का पूरा समीकरण।

https://twitter.com/hansrajhansHRH/status/1774115752146309330

विज्ञापन

2019 लोकसभा सीट के आंकड़े

2019 लोकसभा सीट के नतीजों पर नजर डालें तो फरीदकोट (अजा) सीट से कांग्रेस के मोहम्मद सदीक ने 83262 वोटों से अकाली दल के गुलजार सिंह रणीके को हराया था। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार मोहम्मद सदीक को कुल 417936 वोट, गुलजार सिंह को 334674 और तीसरे स्थान पर आप के प्रो. साधु सिंह को कुल 114610 वोट मिले थे। जानकारी के अनुसार इससे पहले साल 2014 में फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से प्रोफेसर साधु सिंह 450751 वोट के साथ चुनाव जीते थे।

लोकसभा सीट का इतिहास

जानकारी के अनुसार साल 1952 में इस लोकसभा सीट का गठन हुआ था। साल 2009 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई। यह लोकसभा सीट राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आती है। यहां आने वाले गुरुद्वारा गोदरी साहिब और तिल्ला बाबा फरीद धार्मिक स्थालों की काफी मान्यता है। पिछले चुनाव में इस सीट पर कुल 1455075 वोट थे। जिनमें से करीब 26 फीसदी वोटर अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। यही वजह है कि इस जाति के नामचीन चेहरे हंस राज हंस इस सीट पर बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

1 जून को मतदान होगा

पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। यहां 7 मई को नामांकन के लिए अधिसूचना जारी होगी। 14 मई तक नामांकन होंगे और 17 मई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इस सब के बाद 4 जून को मतगणना होगी। बता दें पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी की सरकार है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां सबसे ज्यादा 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीता था। वहीं, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल को 2-2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ