चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को पंजाब राजभवन में आयोजित एक प्रभावशाली समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
शपथ ग्रहण समारोह की पूरी प्रक्रिया का संचालन मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने राज्यपाल की स्वीकृति से किया। शपथ लेने के बाद गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी बधाई
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नव-नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पहले से ही उत्साह के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त मंत्री इसी उत्साह और जज्बे के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines