गुरदासपुर में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद पति-पत्नी को कई मीटर तक घसीटकर ले गई बुलैरो, दोनों की मौत

image - 2023-09-16T195717.318

Gurdaspur Tragic Accident, गुरदासपुर (हरमन): गुरदासपुर के काहनूंवान से सड़क हादसा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बलैरो और बाइक टक्कर हुई। इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि टक्कर के बाद बुलैरो गाड़ी ने बाइक पर सवार पति-पत्नी को काफी दूर तक घसीटा जिसकी वजह उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

माथा टेक कर वापस आ रहे थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, ये हादसा थाना काहनूंवान के अधीन गांव नानोवाल खुर्द नजदीक तुगलवाल-भैनी मियां खां रोड पर हुआ है। बाइक पर सवार निर्मल सिंह और उसकी पत्नी तरसेम कौर के पास के गांव नानोवाल खुर्द में संत बाबा लाल सिंह कुली वालों के तपस्थल पर माथा टेक कर वापस घर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

उलटी तरफ से बुलैरो ने पति-पत्नी को घसीटा

पुलिस ने बताया कि तुगलवाल-भैनी मियां खां रोड पर उलटी तरफ के तुगलवाल वाली साईड से आ रही बुलैरो गाड़ी ने बाइक पर टक्कर मार दी। बुलैरो और बाइक की टक्कर काफी जबरदस्त थी। टक्कर के बाद बुलैरो ने बाइक पर सवार पति-पत्नी को काफी दूर तक घसीट कर ले गई। इसके बाद गाड़ी जा कर पेड़ टकरा गई। इस दौरान यह पति-पत्नी गाड़ी और पेड़ के बीच बुरी तरह कुचले गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ