Gurdas Maan Canada Tour Cancelled: कनाडा-भारत के विवाद के बीच गुरदास मान का कनाडा टूर ‘अखियां उडीक दियां’ को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी प्रोग्राम के आयोजक गुरजीत बल प्रोडक्शन हाउस ने दी है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जरिए ये जानकारी दी और सभी फैंस से शो को पोस्टपोन करने के लिए माफी मांगी है।
गुरदास मान कनाडा टूर स्थगित
गुरजीत बल प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, कि प्रोडक्शन हाउस को यह बताते हुए बहुत ही दुख हो रहा है कि गुरदास मान का इस महीने होने वाला कनाडा टूर ‘अखियां उडीक दियां’ स्थगित कर दिया गया है। फैंस से माफी मांगते हुए उन्होंने आगे लिखा कि वो ये समझते हैं कि यह खबर गुरदास मान के कई फैंस निराशाजनक साबित हो सकती है, इस असुविधा के लिए प्रोडक्शन हाउस सभी फैंस से माफी मांगता है।
यह भी पढ़ें: अमृतसर में 42 करोड़ की ड्रग्स मिली, ड्रोन से बांधकर भेजी गई, BSF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
क्यों पोस्टपोन हुआ शो
प्रोडक्शन हाउस ने आगे कहा कि, ये फैसला कनाडा-भारत के बीच चल रहे मौजूदा राजनयिक अशांति, अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए काफी विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुए कार्यक्रम को रद्द करना सबसे आवश्यक कार्रवाई है। प्रोडक्शन हाउस ने पंजीकरण शुल्क या टिकट के पैसे को रिफंड करने को लेकर कहा कि वो इसके लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। जिसके बारे में जल्दी फैंस को जानकारी दी जाएगी।
भारत और कनाडा के बीच तनाव
बता दें कि, भारत और कनाडा के बीच का विवाद समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत के मुकाबले कनाडा के कई डिप्लोमैट नई दिल्ली में रह रहे हैं। जिसे कम करने की जरूरत है। इसके साथ उन्होंने कनाडा को 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया और अपने 41 डिप्लोमैट को वापस बुलाने के लिए कहा।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines