जानिये ऐसा क्या हुआ जो फेरे लिये बिना मंडप से लौटा दूल्हा, थाने तक पहुंची दुल्हन

image (25)

Groom Returned Baraat From Wedding, पटियाला: शादी का मंडप सजा था, दुल्हन तैयार थी। बरात भी आ चुकी थी, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा मंडप छोड़ चला गया। बरातियों ने भी खूब हंगामा किया विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पुलिस स्टेशन पहुंच गई। मामला पटियाला के राजपुरा है। दरअसल, हुए ये कि लड़की की शादी हो रही थी, इतने में उसकी क्लास का एक लड़का शादी में आया और उसने जबरदस्ती लड़की का हाथ पकड़ लिया। लड़के की इस हरकत से दूल्हे और बाराती काफी नराज हो गए और शादी करने से मना कर दिया। दूल्हन ने सदर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत कर दी है।

विज्ञापन

कॉलेज के सहपाठी

लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उसी कॉलेज में पढ़ता जहां वो लगभग पांच साल पढ़ती थी। एक कॉलेज ही पढ़ने के वजह से आरोपी से उसकी जान-पहचान हुई थी। कॉजेल खत्म होने के बाद दोनों के बीच कोई खास बातचीत नहीं थी।

विज्ञापन

पूरा मामला 

लड़की ने आगे बताया कि 3 सितंबर को उसकी शादी राजपुरा-सरहिंद नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैलेस में थी। शादी की सभी रस्में अच्छे से चल रही थी कि तभी शाम 4 बजे आरोपी युवक जबरदस्ती पैलेस में घुस गया। यहां आते ही आरोपी ने जबदरस्ती दुल्हन का हाथ पकड़ लिया और सभी के साथ बदतमिजी करने लगा। काफी देर तक तमाशा करने के बाद आरोपी वहां भाग गया। उसका ऐसा करना लड़की के ऊपर भारी पड़ गया। क्योंकि इस पूरे तमाशे से दूल्हे और उसका परिवार नराज हो गया और शादी किये बिना बारात वापस ले गए।

विज्ञापन

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लवलीन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ