हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी का एनकाउंटर, यमुनानगर में भागते समय मारी गोली

पंजाब के जालंधर में आज पुलिस और हरियाणा के बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश को गोली लगी है। आरोपी ने यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला किया था।

विज्ञापन
जालंधर एसएसपी गुरमीत सिंह। (फोटो क्रेडिट ANI)

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के मुख्य संदिग्ध को पुलिस एनकाउंटर के दौरान गोली लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपी जालंधर के मकसूदां पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रिकवरी ऑपरेशन के दौरान भागने का प्रयास कर रहा था। दरअसल, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के मुख्य संदिग्ध हार्दिक कंबोज (21) को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया था।

हथियार रिकवरी के लिए ले गई थी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे आज हथियार रिकवरी के लिए ले गई थी। जहां उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान बदमाश को गोली लगी। आरोपी हार्दिक यमुनानगर के शादीपुर गांव का रहने वाला है। वह लॉरेंस गैंग का गुर्गा बताया जाता है। यह एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास किया गया। इस जगह से कुछ ही दूरी पर यूट्यूबर का घर है, जहां पर वारदात को अंजाम दिया गया था। क्राइम सीन पर जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे।

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

विज्ञापन

View Results

डीजीपी ने एक्स पोस्ट के जरिए दी जानकारी

पंजाब के डीजीपी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इस घटनाक्रम की जानकारी दी है। पोस्ट में कहा गया है, ‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने यूट्यूबर पर हमले के मुख्य आरोपी हार्दिक कंबोज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कल हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने मकसूदां पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रिकवरी ऑपरेशन के दौरान भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई की, इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और सिविल अस्पताल, जालंधर में भर्ती कराया गया है।’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक 0.32 बोर की पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

मामले में एक अन्य यूट्यूबर भी गिरफ्तार

वहीं, जालंधर पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले में संदिग्ध रूप से हार्दिक कंबोज के शामिल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसे सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने एक अन्य यूट्यूबर शहजाद भट्टी को भी गिरफ्तार किया है, जिसने हमले की जिम्मेदारी ली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola