पंजाब सरकार पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेगी समीक्षा

harpal singh cheema, punjab news, punjab aap

हरपाल सिंह चीमा

विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पुराने पेंशन बहाने के लिए समीक्षा करने का निर्णय किया है। सरकार ने पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाल करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। हर एक टीम में दो अधिकारी शामिल किए गए हैं। जून के दूसरे हफ्ते से यह कमेटी दूसरे राज्यों की पुरानी पेंशन की समीक्षा करेंगे।

स्कीम फेल हो रही है तो उसके कारणों की स्टडी

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार पुरानी पेंशन के लिए बनाई गई कमेटी अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पेंशन मॉडल को देखेंगे। पंजाब सरकार का कहना है कि वह दूसरे राज्यों से भी सीखेंगे। दुसरे राज्यों में अगर स्कीम फेल हो रही है तो उसके कारणों की स्टडी की जाएगी।

विज्ञापन

पुरानी पेंशन स्कीम का बोझ कम 

जानकारी के अनुासर पंजाब सरकार फिलहाल 1.75 लाख कर्मचारियों का पैसा नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) में जमा कर रही है। इन कर्मचारियों की भर्ती 2002 से लागू एनपीएस योजना के बाद की गई है। 2031 के बाद सेवानिवृत्ति शुरू होने पर उन्हें एनपीएस का लाभ मिलेगा और अन्य सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। मौजूदा प्रक्रिया के मुताबिक 2031 के बाद सरकार पर ओपीएस का बोझ कम हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ