अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में सोना तस्करी के मामले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई से आए इस आरोपी को कस्टम कमिश्रनरेट ने 15 लाख 74 हजार रुपए के सोने के साथ धर-दबोचा। बताया जा रहा है वह सोने को एक कैप्सूल के जरिये अपने अंडर गारमेंट्स में छिपाकर लाया था और यहां शक के आधार पर चेकिंग में बच न सका।
कस्टम के एआईयू के प्रवक्ता ने बताया स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 56 गुरुवार को श्री रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। इसके बाद जैसे ही यहां उतरे लोगों के सामान की चेकिंग की शुरू की गई तो इसी बीच एक यात्री के चहरे पर लगातार डर नजर आ रहा था। शक के आधार पर उसे अन्य यात्रियों से अलग करके जब जांच की तो स्कैनिंग में कुछ भी संगिदग्ध बरामद नहीं हुआ, लेकिन जब उसकी तलाशी के दौरान अंडरगार्मेंट्स से एक कैप्सूल बरामद हुआ। 385 ग्राम के इस कैप्सूल में 265 ग्राम सोना पाया गया।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन के अगले दिन 4 बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़, कनाडा से आई ये मनहूस खबर
लखनऊ एयरपोर्ट से भी दो तस्कर हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब अरब देशों से ऐसे छिपाकर सोना लाया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार देश के अन्य एयरपोर्ट्स पर ऐसी घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं। हालांकि केरल में इस तरह की घटनाए ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं अभी थोड़े ही दिन पहले लखनऊ एयरपोर्ट से भी कस्टम विभाग ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। वो दोनों दुबई से अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ला रहे थे।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines