Lawrence Bishnoi: पंजाब के सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद लॉरेंस को बठिंडा जेल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया जिसके बाद उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।
बता दें कि मार्च में एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में गैंगस्टर ने दावा किया था कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उसकी कोई संलिप्तता नहीं थी। उसने ये भी कहा था कि गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई थी। जेल के अंदर से बिश्नोई ने यह भी दावा किया कि मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग पिछले एक साल से चल रही थी।
बिश्नोई ने कहा था- मूसेवाला की हत्या के प्लानिंग की उसे जानकारी थी
बिश्नोई ने कहा कि मूसेवाला की हत्या में बराड़ शामिल था और मुझे पहले से ही साजिश के बारे में पता था लेकिन मेरा इसमें कोई हाथ नहीं था। बिश्नोई ने आरोप लगाया कि सिद्धू विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या करने वाले लोगों को बचा रहे थे, जो लॉरेंस के गिरोह का बहुत करीबी था।
लॉरेंस ने आरोप लगाया कि मूसेवाला डॉन बनना चाहते थे और यही साबित करने के लिए उसने मिद्दुखेरा की हत्या कराई। बता दें कि मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा हटाए जाने के एक दिन बाद हुई थी।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
8 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines