Jaggu Bhagwanpuria Mother Murder: पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला कस्बे में हुई फायरिंग में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की मौत हो गई। एक युवक करणवीर सिंह की भी फायरिंग में जान गई है। बताया जा रहा है कि हरजीत और करणवीर स्कॉर्पियो कार में कहीं जा रहे थे कि बाइकर सवार 3 अज्ञात युवकों ने बटाला में कादिया रोड पर कार को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। करणवीर कार चला रहा था। गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। करणवीर की मौके पर मौत हो गई थी। हरजीत कौर को अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
यह भी पढ़ें:प्लेन के इंजन में भड़की आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 153 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में मचा हड़कंप
बंबीहा ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी
गुरदासपुर में जग्गू भगवानपुरिया की मां पर हमले की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने ली है। गैंग की ओर से कहा गया है कि यह जो आज बटाला में करणवीर सिंह की हत्या हुई है, इसकी जिम्मेदारी डोनी बल बिल्ला मांगा प्रभ दासूवाल और कौशल चौधरी लेते हैं। यह जग्गू का सारा काम संभलाता था। उसके भगोड़े आदमी पैसे और हथियार का लेन-देना संभालता था। आज हमने इसको मारकर अपने भाई गोरे बैरियर का बदला लिया है, जबकि इसको पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेना देना नहीं था। आज हमने जो किया वह जायज है और आगे से अगर कोई हमारा भाई नाजायज मरता है तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
डॉक्टर ने की दोनों की मौत की पुष्टि
सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुखराज सिंह ने करणवीर सिंह और हरजीत कौर की मौत होने की पुष्टि की। डॉक्टर के अनुसार, मृतक युवक की शिनाख्त गांव भीखोवाल निवासी करणवीर सिंह के रूप में हुई। मृतक महिला की पहचान गांव भगवानपुर निवासी हरजीत कौर के रूप में हुई। हरजीत कौर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां है और आजकल बटाला के अर्बन एस्टेट में रहती थी। वारदात रात करीब 9 बजे अंजाम दी गई, जब हरजीत और करणवीर सिंह कहीं जा रहे थे। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया था, लेकिर करणवीर सिंह पहले ही दम तोड़ चुका था। हरजीत कौर ने आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुश्मनी में गैंगवार की आशंका जताई है। वारदातस्थल से फायरिंग की CCTV फुटेज मिल गई है।
यह भी पढ़ें:अलकनंदा में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो, 2 की मौत और 9 लापता, बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा
कौन है जग्गू भगवानपुरिया?
बता दें कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया पंजाब का सबसे खतरनाक और कुख्यात गैंगस्टर है। वह गुरदासपुर का ही रहने वाला है। गैंगस्टर के खिलाफ मर्डर, फिरौती, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी, गैंगवार से जुड़े 128 केस पंजाबभर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी गैंगस्टर नामजद है। वर्तमान में जग्गू असम की सिलचर जेल में है। मार्च 2025 में उसे बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल से सिलचर जेल में पहुंचाया गया था। जग्गू भगवानपुरिया का नेटवर्क पंजाब के अलावा, अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान तक फैला है। जेल में बैठकर भी कई वारदातें अंजाम दे चुका है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
5 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
23 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines