भारत में G-20 समिट हो रहा है, लेकिन इससे खालिस्तानी नाराज हैं। विरोध जताते हुए उन्होंने कनाडा में एक मंदिर की दीवार पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकी हैं। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर की श्री माता भामेश्वरी दुर्गा देवी सोसाइटी की दीवार पर भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द लिखे गए।
दरअसल, कनाडा की सरकार ने खालिस्तानियों की एक मांग को सिरे से खारिज किया है। कनाडा सरकार ने G-20 को लेकर करवाई जाने वाले वोटिंग कैंसिल कर दी है। इसके विरोध में खालिस्तानियों ने यह शर्मनाक हरकत की। मंदिर की दीवार पर यह भी लिखा गया है कि पंजाब अब भारत का हिस्सा नहीं है।
यह भी पढ़ें: G-20 Summit Live Update : जी 20 के मेहमानों का दिल्ली में ग्रैंड वेल्कम, देखिए Video
नारे लिखे जाने से हिंदुओं में रोष
खालिस्तानियों की इस हरकत को जानबूझ कर उकसाने वाली हरकत बताया जा रहा है, जिसका भारतीयों ने भी विरोध जताया है। बता दें कि 10 सितंबर को कनाडा के सरी स्थित सरकारी स्कूल में खालिस्तान रेफरेंडम को लेकर वोटिंग की जानी थी। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इसमें आने की चर्चा थी।
मंदिर की दीवार पर भारत और प्रधानमंत्री विरोधी नारे लिखे जाने से हिंदुओं में काफी रोष है। मंदिर के प्रबंधक भड़के हुए हैं। उन्होंने कनाडा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित शिकायत भेजी है कि मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
मंदिर के पदाधिकारियों का कहना है कि कनाडा में चारों धर्मों हिन्दू, सिख, मुस्लिम और ईसाई लोग मिल-जुलकर रहते हैं, लेकिन कुछ चरमपंथी लोग भाईचारा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
9 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
9 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 day agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
5 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines