Friend betrayed Friend in Ludhiana: पंजाब के लुधियाना से दोस्त के साथ धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को दोस्त को बेटी की शादी के लिए उधार पैसे देना काफी भारी पड़ गया। बेटी की शादी को 5 साल पूरे होने बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले। जिसके बाद ये मामला सीधे कोर्ट में गया, जहां कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस होने केस दर्ज किया गया। कोर्ट ने आरोपी को तरीख पर पेश होने के लिए भगोड़ा घोषित कर दिया।
साल 2017 में लिये थे पैसे
पीड़ित ने बताया कि रवि कुमार ने बताया कि वो टिब्बा रोड के रहने वाले है। साल 2017 में दोस्त परषोतम और उसकी पत्नी अनीता ने उनसे बेटी की शादी में मदद के लिए कुछ पैसे उधार मांगे थे। दोस्त की मदद की करते हुए रवि कुमार ने परषोतम और उसकी पत्नी अनीता को 3.53 लाख रुपए नकद उधार दिए। उस दौरान परषोतम ने सिक्योरिटी के तौर पर रवि कुमार को खुद का साइन किया हुआ एक बैंक चेक दिया था।
यह भी पढ़ें: अनोखी चोरी! जालंधर में युवक ने चुराई ऐसी चीज, लोगों ने हाथ-पैर बांध काट दिए मूंछ और बाल
कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
रवि कुमार ने आगे कहा कि परषोतम की बेटी की शादी को 5 बीत गए लेकिन उसने पैसे वापस देने का नाम लिया। तंग आकर रवि कुमार ने सिक्योरिटी के तौर रखा परषोतम के चेक को बैंक में डाल दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित रवि कुमार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले की पूरी सुनवाई की और आरोपी परषोतम और उसकी पत्नी अनीता को लगातार कोर्ट में पेश न होने की वजह से भगोड़ा घोषित कर दिया है। इसके अलावा दोनों के खिलाफ चेक बाउंस होने केस भी दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
21 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines