Manpreet Badal in plot purchase case Vigilance summons for second time: प्लॉट खरीद मामले में विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता मनप्रीत बादल को दूसरी बार समन जारी किया गया है। उन्हें, 31 अक्टूबर को विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा कार्यालय में पेश होने का आदेश दिया गया है। इससे पहले मनप्रीत बादल को 23 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन विजिलेंस ब्यूरो की ओर से जारी किया गया था, लेकिन पीठ में दर्द होने का हवाला देकर वह पेश नहीं हुए थे।
पीठ दर्द से हैं पीड़ित
इस दौरान मनप्रीत बादल के वकील सुखदीप सिंह भिंडर ने कहा था कि मनप्रीत सिंह बादल काफी समय से पीठ दर्द से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वह चलने में असमर्थ हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। अब विजिलेंस द्वारा दोबारा से समन भेजकर जांच में शामिल होने पर आशंका बरकरार है, क्योंकि मनप्रीत बादल के एडवोकेट ने विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों से अपील की थी कि वे चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर पूछताछ कर सकते हैं।
16 अक्टूबर को मिली थी जमानत
मनप्रीत बादल ने पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से एक सप्ताह तक बेड रेस्ट करने का सार्टिफिकेट अपने एडवोकेट और ईमेल के जरिए विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवाया था। इसके साथ ही मनप्रीत बादल ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अपना पासपोर्ट भी विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवा दिया था। बता दें कि बीती 16 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल को अग्रमित जमानत मिल गई थी, लेकिन इस मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। इसके बारे में मनप्रीत बादल से पूछताछ की जानी जरूरी है, इसीलिए विजिलेंस ब्यूरो ने दोबारा से उन्हें जांच में शामिल होने के लिए 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में एक और आतंकी मॉड्यूल मिला, 6 विदेशी पिस्टल 275 जिंदा कारतूस बरामद, त्योहारों में धमाके का था प्लान
पैसों की धोखाधड़ी का है आरोप
गौरतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने बीते 24 सितंबर को मनप्रीत बादल समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था वित्तमंत्री रहते हुए मनप्रीत बादल ने वर्ष 2021 में अपने प्रभाव से शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन फेस वन में 1560 गज के दो प्लॉट खरीदे थे। विजिलेंस जांच के अनुसार इन प्लाटों को खरीदते समय पूर्व वित्तमंत्री ने पंजाब सरकार के खजाने पर 65 लाख रुपये की चपत लगाई थी। इस मामले को लेकर मनप्रीत के तीन सहयोगी होटल व्यवसायी राजीव कुमार, कारोबारी विकास अरोड़ा और शराब ठेकेदार के कर्मचारी अमनदीप को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जो अभी जेल में हैं तथा बीडीए के तत्कालीन अधिकारी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, सुपरिटेंडेंट पंकज कालिया अभी भी फरार हैं।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines