हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिमाचल प्रदेश में बेहिसाब बारिश से पंजाब में बाढ़, 26 अगस्त तक सभी स्कूल बंद

विज्ञापन

Flood in Punjab: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। उधर, मौसम विभाग की ओर से भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पंजाब सरकार ने 26 अगस्त तक के लिए सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है।

हिमाचल में भारी बारिश से पंजाब बेहाल

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भीषण से भीषण बारिश के बाद पंजाब में बहने वाली नदियां अपने पूरे उफान पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आसमानी आफत से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले होशियारपुर, गुरदासपुर, तरन तारन, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, रूपनगर और नवांशहर हैं। राज्य के हालातों को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री परजोत सिंह बैंस ने आदेश जारी किया है। साथ ही कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है।

ट्वीट करके दी जानकारी

शिक्षा मंत्री बैंस ने अपने ट्विटर पर लिखा, सीएम पंजाब भगवंत मान के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से आदेश दिए हैं कि सुरक्षा कारणों से राज्य के सभी स्कूल आज (23 अगस्त) से 26 अगस्त (शनिवार) तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

पंजाब की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola