Firing Over Minor Argument In Amritsar: पंजाब के अमृतसर के तेज नगर चौक में उस वक्त पूरा मोहल्ला सन रह गया, जब दो समधी के बीच मामूली विवाद को लेकर गोलियां चल गई। इस झगड़े में एक समधी ने तैश में आकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक समधी की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को आस-पास रहने वाले लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अभी तक इस झगड़े की वजह और मुद्दा सामने नहीं आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही हैं।
6 महीने पहले ही की थी बेटी की शादी
ये घटना तेज नगर चौक में रविवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों समधी आसपास ही रहते हैं। दोनों परिवारों में पहले से ऐसा कोई बड़ा झगड़ा भी नहीं था। अक्सर दोनों परिवार एक दूसरे से अच्छे से मिलते जुलते रहते थे। मृतक की पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि 6 महीने पहले ही दलजीत सिंह ने अपने बेटी की शादी संधू बिल्डिंग मटेरियल के मालिक हरजीत सिंह संधू के बेटे नवजोत सिंह से की थी।
यह भी पढ़ें: Video Viral: पुलिस वाले ने पत्नी को जमीन पर गिराकर लातों से पीटा, जबरदस्ती घर कब्जाया
झगड़े बीच निकाली बंदूक और कर दी फायरिंग
खबर के मुताबिक मृतक दलजीत और हरजीत के बीच में किसी बात पर लड़ाई हो गई। दोनों के कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हरजीत सिंह अपनी बंदूक निकाल ली और दलजीत सिंह और उसके 18 साल के बेटे गुरप्रीत सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन मोहल्ले के मौके पर पहुंचे और तुरंत दलजीत और बेटे गुरप्रीत को श्री गुरु रामदास जी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुरप्रीत सिंह की हालत अभी स्थिर नहीं है। फायरिंग के बाद हरजीत सिंह मौके से फरार हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएचओ अमनदीप कौर अपनी टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने परिवार और मृतक की बेटी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी हरजीत सिंह की तलाश भी शुरू कर दी हैं। पुलिस को घायल गुरप्रीत सिंह के बायन का इंतजार है, जिससे ये साफ हो पाएगा कि दोनों के बीच आखिर झगड़ा क्यों हुआ।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
6 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
10 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines