Ludhiana Factory Fire Accident, मोगा: पंजाब के लुधियाना रोड स्थित फोकल प्वाइंट के एक भुजिया फैक्ट्री में भीषण आग गई है। इस हादसे में झुलस कर फैक्ट्री के एक मजदूर की मौत हो गई है। आग सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़िया पर मौके पहुंची और घंटों मश्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।
देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में आग
जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में लगभग 11:30 बजे कुछ मजदूर अपना भुजिया बनाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक से फैक्ट्री की भट्ठी से आग की लपटें बाहर आने लगी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। ऐसे में कढ़ाई के पास खड़े मजदूर को संभलने का मौका नहीं मिला और वो हादसे में बुरी तरह झुलस गया।
यह भी पढ़ें: नशाखोरी का अटपटा नजारा; जंगल में छिपकर युवक के साथ लड़की कर रही थी ऐसा कांड
मौके पर पहुंची 4 दमकल गाड़ियां
जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी काम कर रहे तीन-चार मजदूर तुरंत अपनी बचकर फैक्ट्री से बाहर भागने लगे। मजदूरों का शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग फैक्ट्री पहुंचे उसके पूरे परिसर में आग फैल गई थी। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने लिया जायजा
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना जब मेयर बलजीत सिंह चन्नी को हुई तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने फैक्ट्री के हालात का जायजा लिया और हादसे में मारे गए मजदूर के शव को खुद चादर में बांधकर फैक्ट्री से बाहर निकाला।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines