Ludhiana bypoll 2025: पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस बीच आयोग ने वोटिंग से पहले ओपिनियन पोल दिखाने वाले यूट्यूब चैनल के खिलाफ कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने कई यूट्यूब चैनल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आयोग ने रिप्रेजेंटेटिव ऑफ पब्लिक एक्ट 1951 की धारा 126 और बीएनएस 2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नियमों के अनुसार चुनाव प्रचार खत्म होने के 48 घंटे तक कोई ओपिनियन पोल नहीं दिखाया जा सकता है।
चुनाव आयोग के नए नियमों के अनुसार अब वोटिंग से 48 घंटे पहले तक ही ओपिनियन पोल दिखाए जा सकते हैं। इससे पहले यह नियम था कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी ओपिनियन पोल दिखाए जा सकते थे।
किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?
बता दें कि उपचुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम को 5 बजे खत्म हो गया था। ऐसे मे कल यानी 19 जून को इस सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे मतदान होगा। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। उपुचनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में सरकार चला रही आप ने इस चुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा पर दांव खेला है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को और बीजेपी ने जीवन गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि यह सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं यूट्यूबर दीपिका लूथरा? कमल भाभी के बाद जिसे मिली मारने की धमकी
बीजेपी-आप ने झोंकी ताकत
बीजेपी ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी उम्मीदवार के लिए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा नेता तरुण चुघ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ समेत कई नेताओं ने प्रचार किया। वहीं आप के लिए भी यह सीट साख का सवाल बन गई है। क्योंकि यह सीट आप के पास थी, ऐसे में अगर यह सीट आप गंवाती है तो उसके लिए यह बड़ा नुकसान होगा।
ये भी पढ़ेंः Ludhiana West By-election 2025: उपचुनाव में आप-भाजपा में सीधी टक्कर, कांग्रेस पिछड़ी
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
7 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
13 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines