पंजाब में ए़क ही दिन में हुए दो धमाकों के बाद राज्य में तनाव की स्थिति है. पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एजेंट्स राज्य में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का एक बयान सुर्खियों में है. उनका कहना है कि देश में धमाके होना कोई नई बात नहीं है. फिलहाल, इन घटनाओं की जांच जारी है. राहत की बात ये है कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.
वहीं, बुधवार को पत्रकारों ने अब्दुल्ला से पंजाब में हुई घटना को लेकर सवाल किया था। इसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘हिन्दुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है.’
पंजाब में ब्लास्ट
पंजाब के जालंधर में हुए विस्फोट के करीब तीन घंटे बाद अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक और विस्फोट हुआ. जालंधर में मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ था. पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में हुआ.
स्कूटर में हुआ ब्लास्ट
एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी व्यक्ति ने चारदीवारी की ओर कुछ फेंका और उससे विस्फोट हो गया. विस्फोट के बाद टिन की शीट का एक टुकड़ा और चारदीवारी गिर गई. विस्फोट से एक स्कूटर और एक ‘ट्रैफिक सिग्नल’ का खंभा क्षतिग्रस्त हो तथा पास की एक दुकान के शीशे टूट गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि पंजाब फ्रंटियर स्थित बीएसएफ मुख्यालय के बाहर खड़े स्कूटर में आग लग गई. यह स्कूटर गुरप्रीत सिंह का था, जो नियमित रूप से इलाके में पार्सल पहुंचाते हैं.
यह भी पढ़ें- Punjab: अमृतसर कैंटोनमेंट के पास और जालंधर में BSF मुख्यालय के पास धमाके, हाई अलर्ट पर पंजाब
पाकिस्तान का हाथ?
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का भी एक बयान सामने आया है. उनका कहना है कि, ‘आज मैंने अमृतसर का दौरा किया. कल आर्मी एरिया में एक कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ था. मैंने उस घटनास्थल का मुआयना किया. खासा छावनी में स्थित सैन्य शिविर की बाहरी दीवार के पास धमाके की सूचना मिली थी. इसके तुरंत बाद पंजाब बम निरोधक दस्ते, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया. पूरे इलाके की अच्छी तरह से जांच करने के बाद, वैज्ञानिक परीक्षण के लिए वहां से नमूने इकट्ठा किए गए हैं. इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.’
पंजाब के सीएम क्या बोले?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अमृतसर और जालंधर में हुए दो धमाकों की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी. ये दोनों धमाके कुछ ही घंटों के अंतराल पर हुए थे, जिससे पूरे राज्य में दहशत फैल गई थी.
BJP पर आरोप लगाते हुए मान ने कहा, ‘यह BJP के काम करने का तरीका है. जिस भी राज्य में वे चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहां पहले दंगे भड़काते हैं, छोटे-मोटे धमाके करवाते हैं, और लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटते हैं. यह BJP की चुनावी तैयारी है… कानून-व्यवस्था कायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी. मैं BJP को बताना चाहता हूं कि पंजाब ने कई बुरे दिन देखे हैं, और अब पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.’
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
14 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines