Farmers Protest: हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को किसान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने तीन विधायक जो आंखों के डॉक्टर हैं को किसानों की देखभाल के लिए लगाया है। पंजाब सरकार ने किसानों को खासतौर पर आंखों में हो रही दिक्कतों को देखते हुए एंबुलेंस तैनात की है। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में हुई किसान संगठनों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों की बैठकों से पहले दोनों पक्षों की आखिरी बार 22 जनवरी 2021 को मीटिंग हुई थी। इसके बाद पिछले तीन सालों से किसानों व सरकार के बीच कोई बैठक नहीं हुई।
किसान की मौत पर जताया दुख
सीएम ने आगे कहा कि मेरा फर्ज है कि मैं केंद्र और किसान संगठनों के बीच में पुल का काम करूं। दोनों पक्षों की सहमति बनें इसके लिए मैंने काम किया। लेकिन किसानों की मांगे मानना केंद्र सरकार का काम है और किसान संगठनों के प्रस्तावों को मानना सरकार का काम है। उन्होंने कहा कि खनौरी की घटना में 21 साल के शुभकरण की मौत हो गई, जो बहुत दुख की बात है। पंजाब सरकार उसके परिजनों की हर संभव मदद करेगी। बताया जा रहा है कि शुभकरण के पास केवल दो कीले जमीन थी और उसकी मां की मौत हो चुकी है, उसे उसकी दादी ने पाला था और घर में उसकी दो बहनें भी हैं।
किसान दिल्ली जाना चाहते हैं
सीएम ने कहा कि पंजाब की सीमा में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हैं। यह सभी लोग दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन इन्हें हरियाणा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। जबकि हरियाणा से इनकी कोई डिमांड नहीं है। उन्होंने किसान और हरियाणा प्रशासन से शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, शुभकरण की मौत के बाद किसान संगठनों ने दो दिन के लिए अपना दिल्ली कूच रोक दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया में आकर बयान दिया कि दो दिन किसान जहां हैं वहीं रहेंगें। दिल्ली कूच को दो दिन के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में खनौरी बॉर्डर पर हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी।
हरियाणा सरकार की आलोचना की
खनौरी घटना पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हरियाणा सरकार की आलोचना की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किए गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब सरकार से बार-बार प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। लेकिन पंजाब सरकार ऐसा करने में विफल रही है।
ये भी पढ़ें: Kisan Andolan थमने की बजाय क्यों हो रहा उग्र; सरकार से 4 दौर की बातचीत फेल, कहां फंसा पेंच?
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
19 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines