---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Farmers Protest: किसान संगठनों और पंजाब CM मान से केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात, कई मुद्दों पर बनी सहमति

Farmers Protest Farmers Organizations CM Bhagwant Mann: मोदी सरकार के मंत्रियों और किसान संगठनों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई है। मामले में पंजाब CM भगवंत मान ने मध्यस्थता की।

---खबर नीचे जारी है---

Punjab CM Bhagwant Mann Met Central Ministers: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और किसान संगठनों की चंडीगढ़ में मोदी सरकार के मंत्रियों से मुलाकात हुई। मैगसीपा कॉम्प्लेक्स में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से निजी हस्तक्षेप करके केंद्र सरकार और किसानों के बीच पहले दौर की बातचीत को सफल बनाया, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी हुई बातचीत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले दौर की बातचीत में कृषि कानूनों के खिलाफ किए आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने को लेकर आम सहमति बनी। केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा सहज माहौल में हुई। केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। नकली बीज उत्पादकों के खिलाफ अनुकरणीय सजा का प्रावधान किए जाने की मांग भी की गई, ताकि अनाज उत्पादकों के हितों की रक्षा की जा सके और धान की पराली जलाने का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के मुद्दों को जोरदार तरीके से पेश करते हुए फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना समय की प्रमुख जरूरत है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को वापस लेना केवल उन अर्थशास्त्रियों की अटकलें हैं, जो जमीनी हकीकत पर विचार किए बिना दिल्ली में अपने आरामदायक कार्यालयों में बैठे हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य को बंद करने का ऐसा कोई भी कदम देश की खाद्य सुरक्षा को खतरे में डाल देगा। किसी भी तरह से देश के हित में नहीं होगा।

---खबर नीचे जारी है---

 

दालों का उत्पादन देश में कराए जाने की सिफारिश

एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश में फसली विविधीकरण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया, क्योंकि यह लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत मोजाम्बिक जैसे देशों से दालें आयात करता है, लेकिन अगर किसानों को इन दालों का लाभकारी मूल्य मिले तो वे इन दालों का उत्पादन यहीं कर सकते हैं। इससे देश का फायदा होगा, साथ ही किसानों को धान के चक्र से बाहर निकाला जाना संभव होगा। एक और फायदा यह होगा कि पंजाब का कीमती पानी भी बचेगा, जिससे बिजली उत्पादन संभव होगा।

---खबर नीचे जारी है---

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा और बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए यह सही और उचित मंच है। हम इन मुद्दों पर फिर से आंदोलन नहीं चाहते, बल्कि इन मुद्दों को द्विपक्षीय बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उम्मीद है कि भविष्य में किसानों और लोगों के व्यापक हित में इस तरह की और चर्चाएं होंगी।

First published on: Feb 09, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola