Farmer’s Protest Against G20 Summit In Punjab, चंडीगढ: देश की सरकार 18वीं बार हो रहे G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी में बिजी है और इसी बीच देशी की जनता सरकार से नाराज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाब के 16 किसान संगठन सड़कों पर उतर आए। प्रदेशभर की 90 जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले जला इन लोगों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
-
प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप-दुनिया के 75 प्रतिशत आर्थिक स्रोतों पर कब्जा जमा चुके देश अब भारत पर रखते हैं नजर
प्रदर्शनकारी किसानों का नेतृत्व कर रहे पंजाब मजदूर संघर्ष कमेटी के सरवण सिंह पंधेर, मजदूर-किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा, सलविंदर जानियां और अन्य ने कहा कि दिल्ली में हो रहे G-20 शिखर सम्मेलन में वो देश शामिल हो रहे हैं, जिनका दुनिया के 75 प्रतिशत आर्थिक स्रोतों पर कब्जा है और अब अगली नजर भारत पर है। ये विदेशी ताकतें भारत के हवाई मार्ग, समुद्री मार्ग, पानी, खनन आदि पर कब्जा करना चाहते हैं। दूरसंचार, रेलवे तो पहले ही बिक चुके हैं। अब मोदी सरकार की वजह से दूसरे सरकारी उपक्रम भी बिकाऊ हो चले हैं। इतना ही नहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मोदी के हाथों में खेल रहे हैं।
उधर यह बात भी ध्यान देने वाली है कि आज के रोष प्रदर्शन में वो ही सब किसान संगठन शामिल रहे, जिन्होंने 21 अगस्त को चंडीगढ़ के लिए कूच किया था और लाठीचार्ज के अलावा जिनके बहुत से साथियों को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया था। साथ ही बहुत से किसानों को घरों में ही नजरबंद भी कर दिया था।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
13 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
22 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines