Punjab News: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पास हेरिटेज स्ट्रीट में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। इसमें पांच से छह लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में धमाके के बाद भय व्याप्त है। हालांकि पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया है कि विस्फोट एक दुर्घटनावश हो सकता है। अभी तक किसी आतंकी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम

सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मौके पर एक खिड़की के पास से कुछ संदिग्ध पाउडर और शीशे के टूकड़े बरामद हुए हैं। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने मीडिया से कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार लगभग छह लड़कियों को कांच के टुकड़े लगे हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आयुक्त अमृतसर ने ट्वीट किया है कि अमृतसर में विस्फोटों से संबंधित खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

अमृतसर पुलिस ने लोगों से की ये अपील

यहां की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। घटना के तथ्यों की जांच की जा रही है और लोगों से न घबराने की अपील की गई है। नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करें। सभी को सलाह दी गई है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले फैक्ट चेक कर लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ