हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pakistani Drone: पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास 5 किलो हेरोइन ले जा रहा पाकिस्तानी ड्रोन जब्त

विज्ञापन

Pakistani Drone: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक संयुक्त अभियान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेतों से एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन को पकड़ा है। ड्रोन से ड्रग्स से भरे पैकेट बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन का वजन पांच किलोग्राम है।

शुक्रवार को एक ट्वीट में, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने लिखा, “@TarnTaranPolice ने @BSF_India के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान में भारत-पाकिस्तान के पास खेतों से आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और 5 किलोग्राम वजन वाले #Heroin के पैकेट बरामद किए हैं।

सोमवार को मार गिराया था दो पाकिस्तानी ड्रोन

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को बीएसएफ के जवानों ने राज्य में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए अमृतसर और तरनतारन जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिशें की जा रही थी, जिसे नाकाम कर दिया गया। दोनों हेक्साकॉप्टर में करीब 10 किलो हेरोइन थी, जिसे जवानों ने बरामद किया।

एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार रात 10 बजकर 57 मिनट पर वडई चीमा सीमा चौकी के पास एक और ड्रोन देखा गया। मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) पर बीएसएफ के जवानों द्वारा गोलियां चलाने के बाद, यह वापस पाकिस्तान चला गया। इस बीच, फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस और बीएसएफ द्वारा पांच राइफल और पांच पिस्तौल बरामद किए गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें