हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falsePunjab News: डॉ. राजीव सूद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के नए कुलपति नियुक्त

फाइल फोटो
विज्ञापन

चंडीगढ़: डॉ. राजीव सूद को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। पंजाब के राज्यपाल और राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति बनवारी लाल पुरोहित ने प्रो. (डॉ.) राजीव सूद को कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. सूद अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक के लिए नियुक्त होंगे।

40 वर्षों का व्यापक अनुभव

डॉ सूद के पास चिकित्सा पद्धति में 40 वर्षों का व्यापक अनुभव है। इससे पहले वह साढ़े पांच साल तक डीन पीजीआईएमईआर, दिल्ली और एक साल से अधिक समय तक एबीवीआईएमएस के संस्थापक डीन रहे हैं। डॉ. सूद 10 वर्षों के लिए उरो सलाहकार के रूप में संसद से जुड़े रहे हैं और 5 वर्षों तक भारत के राष्ट्रपति के उरो सलाहकार रहे हैं।

50 से अधिक शोध परियोजनाएं

डॉ सूद के पास 50 से अधिक शोध परियोजनाएं हैं और उन्होंने 1000 थीसिस और परियोजनाओं का पर्यवेक्षण किया है। उन्होंने 500 से अधिक कार्यशालाओं/प्रशिक्षण मॉड्यूलों का सफलतापूर्वक संचालन किया और कई राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। डॉ. राजीव सूद ने मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और पीजीएमआईईआर-दिल्ली से एमएस (जनरल सर्जरी) उत्तीर्ण की और बाद में एम्स, नई दिल्ली से एमसीएच (यूरोलॉजी) किया है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola