बेरहम सास इतना गुस्साई, खौलता पानी डालकर बहू जलाई...पीड़िता ने आपबीती पुलिस को रो-रोकर सुनाई

Image - 2023-09-20T184431.817

Dowry Harassment in Punjab: पंजाब के गुरदासपुर से देहज प्रतड़ना एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सास ने देहज की लालच में अपनी बहू के ऊपर चाय का खौलता पानी फेंक दिया है, जिससे बहू बुरी तरह से जल गई है। घटना के बाद बहू को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी सास, ससुर और ननद के खिलाफ देहज प्रतड़ना और घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

ये है मामला 

ये घटना गुरदासपुर के आर्य नगर की है। पीड़िता की पहचान सबरजीत कुमार की पत्नी अमरजीत कौर के तौर पर हुई है। पीड़िता ने बताया कि सुबह जब वो सो कर उठने के बाद शौचालय गई तो उसके सास-ससुर उससे मामूली बात पर झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान सास बौखलाकर किचन में गई और गैस पर चाय के लिए उबल रहा खौलता पानी लाकर बहू पर डाल दिया। इस घटना में बहू का हाथ बुरी तरह से जल गया। जैसे ही सास ने खौलता पानी बहू पर फेंका बहू दर्द के मारे चिल्ला उठी। उसकी आवाज सुनकर पति सरबजीत कुमार कमरे से बाहर आया और तुरंत पत्नी अमरजीत कौर को सिविल अस्पताल ले गया। जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

दहेज के लिए परेशान करते थे ससुराल वाले 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इतना ही नहीं वो लोग अक्सर देहज के लिए अमरजीत कौर मारा-पीटा भी करते थे।

विज्ञापन

पुलिस ने ससुराल वाले के खिलाफ दर्ज किया केस

इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी सोमलाल ने बताया कि आरोपी बिशनो देवी, गुरबचन देव और गीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ