पंजाब के पूर्व मीडिया सलाहकार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज 

punjab news, disproportionate assets, bharat inder chahal, punjab vigilance, bhagwant mann

फाइल फोटो

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा यह केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एजेंसी की पटियाला रेंज में मामला किया गया दर्ज 

गुरुवार को इस केस के बारे में जानकारी साझा करते हुये विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी एफ. आई. आर. नं. 26 तारीख 02-08-2023 को भ्रष्टाचार विरोधी एक्ट की धाराओं 13(1) बी, 13(2) के अधीन थाना विजिलेंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पारिवारिक सदस्यों की आय रही 7,85,16,905 करोड़  

विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया है कि मार्च 2017 से सितम्बर 2021 तक पूर्व मीडिया सलाहकार चाहल और उसके पारिवारिक सदस्यों की आय 7,85,16,905 रुपए थी जबकि 31,79,89,011 रुपए खर्च किये गए, जोकि आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 305 फ़ीसदी अधिक है।

पांच मंजिला कमर्शियल इमारत 

विजिलेंस के मुताबिक मुलजिम भरत इंदर सिंह चाहल ने अपने और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कई जायदादें बनाईं, जिनमें सरहिंद रोड पटियाला पर स्थित दसमेश लग्जरी वैडिंग रिजोर्ट (अलकाज़ार), मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर 2595 गज़ की पांच मंजिला कमर्शियल इमारत (पशु पालन विभाग की साइट), नाभा रोड पर टोल प्लाज़ा के नज़दीक गाँव कलियान में 72 कनाल 14 मरले ज़मीन शामिल है। इसके इलावा उसने फ़तेहगढ़ साहिब जिले के गाँव मालाहेड़ी और हरबंसपुरा में भी ज़मीन ख़रीदी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ