Who is Dinesh Singh Babbu : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी जमीन तैयार हो गई है। अब राजनीतिक पार्टियां इस जमीन पर दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जिसमें गुरदासपुर से बॉलीवुड एक्टर और सांसद सनी देओल का नाम नहीं है। पार्टी ने उनकी जगह पर दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं दिनेश सिंह बब्बू?
यह भी पढ़ें : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, सनी देओल का कटा टिकट, देखें पूरी List
कौन हैं दिनेश सिंह बब्बू
ठाकुर दिनेश सिंह उर्फ बब्बू भाजपा के नेता हैं। दिनेश सिंह बब्बू सुराजपुर से विधायक भी रह चुके हैं, लेकिन वे पिछले चुनाव 2022 में हार गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पुरी ने उन्हें हराया था। दिनेश सिंह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे।
दो बार विधायक रह चुके हैं दिनेश सिंह
दिनेश सिंह उर्फ बब्बू का जन्म 17 जून 1962 को गुरदासपुर के मनवाल गांव में हुआ था। उनका परिवार प्रसिद्ध सूर्यवंशी राजपूत बरसवाल/बरसल से तालुल्क रखता है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (पठानकोट) के महासचिव थे। वे दो बार 2007 और 2012 में विधायक थे।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के बाद ननद-भौजाई आमने-सामने, बारामती सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला
पंजाब में एक जून को होगी वोटिंग
आपको बता दें कि पंजाब में एक चरण में चुनाव होगा। राज्य की सभी 13 सीटों पर सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होगी। भाजपा की इस लिस्ट में आप और कांग्रेस से आए सांसदों को भी टिकट दिया गया है। आम आदमी पार्टी से आए सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से और कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना को उम्मीदवार बनाया गया है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
15 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines