Independence Day, धूरी (संगरूर): पंजाब की जनता को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर सेहत सुविधाओं में बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। सोमवार को आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर संगरूर जिले के कस्बा धूरी में आयोजित एक कार्यक्रम के मंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने 76 और आम आदमी क्लीनिक जनसमर्पित कर दिए हैं। अब प्रदेश में आम आदमी क्लीनिकों गिनती बढ़कर 659 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में ऐसे कुल 583 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र चल रहे थे, जिनमें से 403 ग्रामीण अंचल में तो 180 शहरी क्षेत्र में हैं। अब प्रदेश में बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तरक्की का दावा किया है, वहीं इसके लिए उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी साधुवाद दिया है।
सोमवार को 76 नए आम आदमी क्लीनिकों का जनसमर्पण करने के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के रूप में आम आदमी की सरकार को चुनने का नतीजा है कि पंजाब की तरक्की को अब कोई रोकने वाला नहीं है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर में ही मुहैया करवाने का प्रयास सेहत क्रांति के नए युग की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में लोगों को मुफ्त दवाएं देने के साथ-साथ 41 तरह के टेस्ट भी मुफ्त किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आजादी दिवस से ठीक पहले BSF ने ढेर किया PAK घुसपैठिया; मोबाइल फोन और कागज का टुकड़ा खोलेंगे राज
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्ध बताया कि अब यहां राजस्थान के बीकानेर जाने वाली ट्रेन, जिसका नाम कैंसर एक्सप्रेस पड़ गया था, खाली जाती है। इसी के साथ उन्होंने आने वाले दिनों में विभिन्न जिलों में अफसरों के खाली पदों को भरने का वादा भी किया और कहा कि मुख्यालयों से अधिकारियों की तैनाती फील्ड में करके जिलों में काम अलॉट किया जाएगा।
उधर, सीएम भगवंत मान ने राज्य में सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स की भी शुरुआत की है। अपनी तरह की यह पहली विशेष फोर्स पंजाब में सड़क हादसों को रोकने के साथ-साथ गलत ड्राइविंग और सड़कों पर वाहनों की गतिविधि को सुचारू बनाएगी। इसका दूसरा फायदा थानों में तैनात मुलाजिमों के कंधे हल्के होने का होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण में इस विशेष फोर्स में 1300 कर्मचारियों की भर्ती होगी। तैनात किए जा रहे 144 वाहनों में से 116 हर 30 किलोमीटर के दायरे में होंगे और 28 एसयूवी स्पीड राडार से लैस होंगे। इमरजेंसी से निपटने के लिए इनमें पूरी मेडिकल किट भी उपलब्ध होगी।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines