हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Independence Day 2023: दिल्ली आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
होली 2024 को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Police Traffic Advisory : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर राजधानी दिल्ली में आवागमन करना चाहते हैं तो यह खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है, वरना खासतौर से वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किले पर होने वाले समारोह के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

इसके अनुसार, 15 अगस्त को दिल्ली में कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, तो कुछ पर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। ऐसे में दिल्ली में अपने निजी वाहन से सफर करना चाहते हैं तो एडवाइजरी के हिसाब से ही अपना प्लान बनाएं, वरना भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है।

अधिकृत वाहनों को ही मिलेगी अनुमति

सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैफिक भी सुचारू रूप से चले, इसलिए दिल्ली यातायात पुलिस ने यह एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि समारोह स्थल लाल किला के आसपास के रास्ते 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वहीं, कुछ रास्ते केवल अधिकृत वाहनों के लिए खुले रहेंगे, इनमें वीवीआइपी वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।

विज्ञापन

ये रास्ते रहेंगे बंद

नेताजी सुभाष मार्ग
लोथियन रोड
एसपी मुखर्जी मार्ग
चांदनी चौक रोड
निशाद राज मार्ग
एस्प्लेनेड रोड
लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड
आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड

 

मेट्रो से करें सफर

लोगों को असावधानी से बचना है तो दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को सहारा लिया जा सकता है। इनके संचालन में भी कोई बाधा नहीं आएगी। इस दिन यानी 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन सुबह 5 बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली परिवहन निगम भी अपनी बसें सुचारू रूप से चलाएगा।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

देश की राजधानी दिल्ली हमेशा ही आतंकी संगठनों के निशाने पर रही है। खासतौर पर त्योहारों और राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान दिल्ली पर आतंकी अधिक रहता है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर इस बार भी समारोह स्थल समेत समूची दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola