Cyber Crime in Punjab: पंजाब के गुरदासपुर से साइबर क्राइम के दो हैरान कर देने वाले मामले सामने आए है। साइबर क्राइम के ये दोनों ऑनलाइन ठगी से जुड़े है। इसमे से एक मामला ऑनलाइन भैंस खरीदने का है। वहीं, दूसरा मामला दोस्त के धोखे का है। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
ऑनलाइन भैंस बेचने के नाम पर लाखों की ठगी
पहला मामला गुरदासपुर के थाना काहनूवान का है। यहां दो युवको ने इंटरनेट मीडिया पर भैंस बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि रउवाल के रहने वाले मलकीत सिंह ने थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित का आरोप है कि खड़ी बावड़ी का रहने वाला आरोपी लक्ष्मी नारायण धाकड़ ने अपने फेसबुक पर कुछ भैंसों की वीडियो शेयर की थी, और भैंसों को बेचने के लिए कहा था। पोस्ट देखने के बाद मलकीत सिंह ने आरोपी से फोन पर बात की सौदा 1 लाख 42 हजार रुपए पर तय हुआ। इसके उन्होंने थोड़े- थोड़े करके सारे पैसे आरोपी के खाते में भेज दिए। पैसे मिलने के बाद से आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें ये समझने में देर नहीं लगी उसके साथ ठगी हुई है। उन्होंने तुरंत पुलिस में आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा लिया।
यह भी पढ़ें: पिकनिक के बहाने ले गया, एक-एक कर 4 बच्चों को नहर में फेंका…पिता ने खुद सुनाई 4 हत्याओं की कहानी
दोस्ट का फेसबुक हैक कर लाखों की ठगी
दूसरा मामला थाना सिटी का है। यहां एक पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना सिटी के राम शरणम कॉलोनी के रहने वाले बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ दोस्तों ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है और मैसेंजर जरिए लोगों से फोन पर बात करके पैसे की मांग की हैं। ठग ने सामने वाले इस तरह से अपनी बातों को फंसाया कि उनसे 1 लाख 97 हजार 995 रुपए ट्रांसफर उसके खाते में डाल दिये। आरोपियों की पहचान उतरावर, मथुरा, कुमुद्दिनी रविंदर खराटे के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
9 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines