पंजाब कांग्रेस में पिछले कई हफ्तों से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं. वहीं, इस बीच हाई प्रोफाइल दौरे भी लगातार हो रहे थे. बीते बुधवार को कांग्रेस हाईकमान ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नई चुनाव समितियों का ऐलान कर दिया. इस नई व्यवस्था में आलाकमान ने आंतरिक दबाव के बावजूद पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को उनके पदों पर बरकरार रखा है.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अंदरूनी गुटबाजी को शांत करने और सभी विरोधी धड़ों को एक साथ साधने की पुरजोर कोशिश की है.
चरणजीत सिंह चन्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हुई है. पार्टी के सबसे बड़े दलित चेहरों में से एक चन्नी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा थी कि चन्नी को राजा वडिंग की जगह पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन आलाकमान ने उन्हें संगठन की कमान देने के बजाय चुनाव प्रचार की मुख्य जिम्मेदारी सौंपकर बीच का रास्ता निकाला है.
कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी मिली जगह
इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी महत्वपूर्ण कमेटियों में जगह देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है. जैसे कि विजय इंद्र सिंगला चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं. गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा कोर कमेटी के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं.
फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह मेनिफेस्टो समिति के अध्यक्ष होंगे. पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन को और मजबूत करने के लिए तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं, जिनमें सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका और संगत सिंह गिलजियां शामिल हैं.
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
4 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines