India-Canada Row: आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की जून में हत्या कर दी गई थी। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, भारत ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। अब, एक कांग्रेस सांसद ने जस्टीन ट्रूडो की पार्टी और आतंकी नज्जीर पर गंभीर आरोप लगाया है।
कांग्रेस सांसद ने जस्टिन ट्रूडो की पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पार्टी को हरदीप सिंह निज्जर जैसे आतंकवादियों से फंड मिल रहा है। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में खालिस्तानियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, ”निज्जर उन खालिस्तानियों का दाहिना हाथ था, जिन्होंने मेरे दादा की हत्या की थी।”
सांसद ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, “वह (निज्जर) 1993 में वहां (कनाडा) गए और उन्हें वहां की नागरिकता मिल गई…निज्जर एंड कंपनी दस सर्वाधिक वांछित गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों में से एक है।”
कनाडा पाकिस्तान का भूमिका निभा रहा है
लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कनाडाई सरकार इन गैंगस्टरों और आतंकवादियों द्वारा उत्पन्न खतरों से ईमानदारी से निपटने में नाकाम थी। उन्होंने आगे कहा, “अगर ट्रूडो के पिता और उनकी पार्टी (चरमपंथी) खतरों से निपटने में ईमानदार थे, तो उन्हें 1985 के एयर इंडिया 182 बम विस्फोट की उचित जांच करनी चाहिए थी।” “जो पहले पाकिस्तान हुआ करता था, कनाडा अब वही भूमिका निभा रहा है।”
यह भी पढ़ेंः गैंगस्टर Sukha Dunkee की हत्या की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, फेसबुक पोस्ट में लिखा- भाई का लिया बदला
सांसद ने कहा, “ये गैंगस्टर पंजाब में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे हैं और युवा पंजाबियों को बर्बाद कर रहे हैं। निज्जर एंड कंपनी ने कनाडा में हमारे गुरुद्वारों पर कब्जा कर लिया है और हम वहां जो चढ़ावा चढ़ाते हैं, उसका पूरा पैसा ट्रूडो की पार्टी को दिया जाता है।”
कांग्रेस सांसद ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा की चिंता जताई
रवनीत सिंह बिट्टू ने कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा की चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
7 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
18 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
23 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines