पंजाब सरकार ने अपनी प्यास बुझाई... गिरफ्तारी के बाद सुखपाल खैरा का बड़ा बयान आया सामने

image - 2023-09-28T174633.137

MLA Sukhpal Khaira First Reaction on Arresting: पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार के दिन 2015 के NDPS एक्ट में मामले गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आज खैरा को जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच विधायक सुखपाल खैरा मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस गिरफ्तारी से पंजाब सरकार ने अपनी प्यास बुझाई है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी पर बोले सुखपाल सिंह खैरा

मीडिया के बातचीत के दौरान सुखपाल खैरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस केस में SIT का प्रमुख स्वपन्न शर्मा बना हुआ है। स्वपन्न शर्मा के इसी काम के लिए सिलेक्ट करके डिप्यूट किया गया था। लेकिन ये लोग नहीं जानते कि जीत हमेशा सच की होती है। खैरा ने पुलिस पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पुलिस भाड़े के बदमाशों की तरह की काम कर रही है। ये कोई बदलाव राजनीति नहीं, बल्कि बदले की राजनीति है।

विज्ञापन

खैरा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद से पंजाब में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई। खैरा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस और आप की तरह से लगातार प्रतिक्रिये सामने आ रही हैं। एक जहां कांग्रेस इस गिरफ्तारी को सत्ता का दुरुपयोग और प्रतिशोध का सबूत बता रही हैं। तो वहीं आप की तरफ से कहा जा रहा है कि गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित नहीं थी बल्कि ठोस सबूतों और गहन जांच पर आधारित है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी का लाइव वीडियो 

बता दें कि, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 8 साल पुराने मादक पदार्थ मामले में पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान की सारी घटना इस वीडियो कैद है। वीडियो में खैरा के एक परिवार के एक सदस्या ने सोशल मीडिया पर लाइव चला दी। इस वीडियो में खैरा को पकड़ने के लिए उनके घर पर पुलिस के आने से लेकर विधायक को पुलिस वेन में बैठाने तक सारा रिकोर्ड है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ