Congess SYL Issue Demand Letter to Governor, चंडीगढ़: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) के मुद्दे को लेकर राजनीति गरम है। सोमवार को भारी संख्या में पंजाब के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने मुद्दे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मांग पत्र सौंपने जा रहा थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले नेता और कार्यकर्ताओं के सामने चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग खड़ी कर दी। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हंगामा शुरू हो गया। जिसे शांत करने के लिए पुलिस सभी लोगों के ऊपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पानी की एक बूंद भी पानी नहीं देंगे
इतना ही नहीं पुलिस ने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया, जिन्हें मामला ठंडा होने बाद में छोड़ दिया गया। पंजाब के कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा कि वो लोग पंजाब के पानी की एक बूंद भी किसी और राज्य को नहीं देंगे। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि सीएम भगवंत मान बहुत ही चलाक है इस मुद्दे को लेकर वो दोहरा मापदंड अपना रहे हैं और पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सीएम की तरफ से इस विषय पर सही से बात नहीं रखी गई।
यह भी पढ़ें: पंजाब CM भगवंत मान का खुला चैलेंज विपक्षियों ने स्वीकार किया, बोले- 2 शर्तों पर करेंगे आमने-सामने बहस
सीएम का चैलेंज स्वीकार
बता दें कि, सीएम भगवंत मान ने रविवार को पंजाब-हरियाणा के बीच SYL कनाल विवाद को लेकर सभी विपक्षियों दलों के अध्यक्ष को खुले तौर पर बहस करने की चुनौती दी थी। सीएम मान की इस चुनौती को पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल, प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्वीकार कर लिया और कहा कि वो बहस करने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
6 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
21 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines