Lohari: पंजाब में आज लोहड़ी (Lohari) के अवसर पर सीएम (CM Bhagwant Mann) ने कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों (Contract Employees) को बड़ी सौगात दी हैं। सीएम भगवंत मान ने 6 हजार से अधिक कर्मचारियों को स्थायी करने की घोषणा की हैं। उन्हाेंने यह खुशखबरी ट्वीट कर साझा की।

विज्ञापन

ये ट्वीट किया सीएम ने

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1613813507828625409?cxt=HHwWgsDRvbi1teUsAAAA

विज्ञापन

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज लोहड़ी के मौके पर एक खुशखबरी आपके साथ सांझी कर रहा हूं। हमारी सरकार लगातार लोक हित में फैसले ले रही है और इसी कड़ी में 6 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ हो गया हैं।

सालों से कर्मचारी कर रहें थे मांग

सीएम मान ने इससे पहले कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में अक्सर कानूनी पेचीदगी का हवाला देते रहें हैं। लेकिन अब उन्होंने स्वंय ट्वीट कर कर्मचारियों को स्थायी करने के फैसले की जानकारी दी हैं।

विज्ञापन

आपको बता दे कि पंजाब रोडवेज समेत अन्य कई विभागों के कर्मचारी सालों से स्थायी करने की मांग कर रहे हैं। सभी कर्मचारी सालों से इसके लिए संघर्ष भी कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ