CM Mann and Kejriwal Tribute Mahatma Gandhi, पटियाला: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 2 अक्टूबर को पंजाब के पटियाला पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान के साथ पटियाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी।
समान समाज का निर्माण
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम मान और केजरीवाल ने उनके जीवन, मार्ग दर्शन और बलिदान के बात की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा अपने जीवन, मार्ग दर्शन और बलिदान के लिए हमारे बीच अमर रहेगे। उनका समाज, राज्य और देश के लिए निष्काम सेवा करना हमे बहुत प्रेरणा देता है। उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को समान समाज का निर्माण करने के लिए महात्मा गांधी के नजरिये से देखने जरूरत है। साथ ही हमे गांधी जी की तरफ शांति और अहिंसा के दर्शन पर चलने कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक जन आंदोलन में तबदील किया जिससे देश को बर्तानवी साम्राज्यवाद के चुंगल से मुक्त करवाया गया।
यह भी पढ़ें: आप नेता चित्रा सरवारा बोलीं- शिक्षा मंत्री जी, न्योता देकर भूल तो नहीं गए या फिर कोई आदर्श स्कूल ही नहीं
आज़ादी की लड़ाई
सीएम मान और केजरीवाल ने आगे कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सिर्फ भारत के नेता नहीं थे वो एक विश्व नेता थे जिन्होंने अहिंसा की अपनी विचारधारा के साथ आज़ादी की लड़ाई को जीता था। उन्होंने कहा कि गांधी जी एक महान राजनेता होने के साथ-साथ एक महान सख्शियत भी थे। गांधी जी ने पूरी दुनिया को प्यार, शांति और अहिंसा के पद पर चलने के लिए प्रेरित किया। आज दुनिया भर में गांधी जी के कई पैरोकार है।
‘‘जय जवान, जय किसान’’ का नारा
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की तरफ से दिया गया ‘‘जय जवान, जय किसान’’ का नारा हमेशा हमें आत्मनिर्भर और सुरक्षित देश के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए मदद करता है। शास्त्री जी ईमानदारी, नैतिकता और सादगी का प्रतीक थे। देश का सर्वांगीण विकास और खुशहाली को सच करना ही उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines