चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में लड़कियों के होस्टल के विस्तार और लड़कों के लिए नए होस्टल के निर्माण के लिए राज्य सरकार जल्द ही करीब 49 करोड़ रुपए जारी करेगी। होस्टल वाले स्थानों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियों के दो मंजिला होस्टल पर पाँच अन्य मंजिलों का निर्माण किया जाएगा।
इन होस्टलों का निर्माण किया जाएगा
सीएम ने आगे कहा कि लड़कों के लिए छह मंजिला होस्टल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की भविष्य में ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इन होस्टलों का निर्माण किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि विद्यार्थियों का ध्यान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई दौरान स्वंय के लिए पेइंग गेस्ट या रहने के लिए अन्य स्थान ढूँढने की बजाय शिक्षा पर केन्द्रित करने के लिए यह होस्टल समय की ज़रूरत है।
अलग- अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी राज्य की गौरवमयी विरासत का हिस्सा है और इसने कई प्रमुख हस्तियों को बनाया है, जिन्होंने अलग- अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के स्टाफ, विद्यार्थियों और सैनेट सदस्यों ने उनको यहां बुलाया था और इन होस्टल के निर्माण की अपील की थी। भगवंत मान ने कहा कि विद्यार्थियों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इन होस्टल का निर्माण आधुनिक ढंग से किया जाएगा।
शिक्षा प्राप्त करने के लिए बढ़िया माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी के विकास के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है क्योंकि राज्य के 175 कालेज इस यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह भी बहुत सम्मान वाली बात है कि हमारी पार्टी के कई विधायकों ने भी इस यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है। भगवंत मान ने कहा कि यह होस्टल सिर्फ़ चार दीवारों वाले कमरे ही नहीं होंगे, बल्कि यह शिक्षा प्राप्त करने के लिए बढिया माहौल भी मुहैया करेंगे।
हर चार कमरों के बाद शौचालय का निर्माण होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस होस्टल में साफ़- सुथरे शौचालयों के साथ डाइनिंग हाल और कामन रूम होंगे। उन्होंने कहा कि पहले हर छह कमरों के बाद शौचालय बनाने की रिवायत के अलग अब हर चार कमरों के बाद शौचालय का निर्माण किया जाएगा ,ताकि विद्यार्थियों को सुविधा मिले। भगवंत मान ने कहा कि खोर्जाथियों और अन्य के लिए 38 कमरे अटैचड बाथरूम वाले बनाए जाएंगे।
स्कूल और कालेज स्तर की शिक्षा हो
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि निर्माण पूरा होने के बाद यह होस्टल विद्यार्थियों को अपने अकादमिक सालों दौरान घर जैसा माहौल देंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की अपने होस्टल वाले कमरों से विशेष भावनात्मक सांझ होती है, विशेषतौर पर तब, जब उनके माता -पिता या दादा- दादी भी यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर चुके हों। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा क्षेत्र को विशेष ध्यान के रही है, चाहे वह स्कूल और कालेज स्तर की शिक्षा हो या यूनिवर्सिटी स्तर की शिक्षा हो।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
16 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
22 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines