CM Bhagwant Mann in Vision Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में ‘विजन पंजाब’ सेमिनार में शामिल हुए। यहां उन्होंने अकेडमिक, उद्योगपतियों, नौकरशाहों और कई स्केटहोल्डर्स के साथ खास मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से पंजाब में निवेश करने के लिए कहा है। सेमिनार को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब एक उपजाऊ भूमि है, जिस पर संतों, ऋषियों, पैगम्बरों और शहीदों का आशीर्वाद रहा है। इतना पवित्र होने के बावजूद पंजाब पिछली सरकारों की लापरवाही की वजह से हम विकास की रेस में पिछे रह गया।
पराली जलाने की समस्या का ठोस समाधान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है, लेकिन इन किसानों को केंद्र सरकार में बैठे लोगों की उदासीनता का सामना करना पड़ रहा है। आज किसानों पर एक पखवाड़े के बाद धान की पराली जलाने के लिए आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ FIR दर्ज करना इस समस्या से निपटने का समाधान नहीं है। इस दौरान सीएम मान ने पराली जलाने की समस्या के मैनेजमेंट के लिए परमानेंट सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सिस्टम की जरुरत को जानने के बाद अभी तक पराली जलाने की समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। इस समय किसानों के पास पराली के प्रबंधन के लिए कोई व्यावहारिक व्यवस्था नहीं है।
पराली को जलाना नहीं चाहते किसान
सीएम मान ने कहा कि ने कहा कि किसान पराली को जलाना नहीं चाहते हैं, क्योंकि सबसे पहले किसानों के परिवारों को इस समस्या का खामियाजा भुगतना पड़ता है। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि पराली का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।
कड़ी मेहनत करने हैं पंजाब के लोग
सीएम मान ने कहा कि पंजाब दुनिया भर में एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी फ्रेंचाइजी पूरी दुनिया में है। दुनिया के लगभग सभी देशों में पंजाबियों का दबदबा है। पंजाब के लोगों में कड़ी मेहनत करने और उत्कृष्टता हासिल करने की भावना है। इसकी वजह से पंजाबियों ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि बोइंग में 45 प्रतिशत इंजीनियर जीएनई, लुधियाना से हैं। उन्होंने आगे कहा कि फ्लिपकार्ट, ओला, मास्टरकार्ड और जैसी कई कंपनियों के सीईओ भी पंजाबी हैं।
यह भी पढ़ें: नई IT नीति जल्द होगी लागू; 55000 पेशेवरों को मिलेगी जॉब, पंजाब के उद्योग मंत्री सौंद का बड़ा दावा
एजुकेशन सिस्टम का पुनर्जीवन
सीएम मान ने बताया कि पंजाब के नौजवानों में हर सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए निहित गुण हैं। हमे उनकी क्षमताओं का उचित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और युवा विमान की तरह हैं और राज्य सरकार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए लॉन्चपैड देती है। सीएम मान ने कहा कि जब तक पंजाब के विद्यार्थी अपने टारगेट को हासिल नहीं कर लेते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में स्वास्थ्य और एजुकेशन सिस्टम को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
सीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधा
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने 45000 से अधिक नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर नौजवानों को दी हैं। इस दौरानसीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का विकास देख कर विपक्षी नेता उन पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि यह आलोचना पूरी तरह से तर्कहीन और उनकी सनक पर आधारित है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines