Punjab CM Bhagwant Mann, चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल पर सवाल उठाए हैं। सीएम मान का अकाली दल से सवाल है कि आखिर वो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के गुरु नानक देव जी की तकड़ी वाले बयान को लेकर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? दरअसल, हरसिमरत कौर बादल ने अपने एक बयान में अकाली दल के चुनाव चिन्ह की तुलना पहले सिख गुरु साहिब गुरु नानक देव जी के तकड़ी से कर दी थी। इसके साथ से पंजाब में सियासत का माहौल गर्म हो गया है।
चुप क्यों है शिरोमणि कमेटी?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हरसिमरत बादल के ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बयानों से हर सिख के दिल को ठेस पहुंची है। हैरानी की बात तो यह है कि शिरोमणि कमेटी इस मुद्दे पर चुप है। इससे साफ है कि धामी अकाली दल और बादल परिवार की स्पेशल वॉलंटियर से ज्यादा कुछ नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिरोमणि कमेटी के प्रधान ने अपने मालिकों की सभी गलतियों पर आंखें बंद कर ली हैं, जिससे पूरे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हरसिमरत बादल का यह बयान माघी के मौके पर आया है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भगवंत मान को SFJ आतंकवादी पन्नू ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट
सिख मर्यादा के खिलाफ बयान
सीएम मान ने कहा कि यह इतना बुरा है कि बादल परिवार की गतिविधियां सिख मर्यादा के खिलाफ होने के बावजूद शिरोमणि कमेटी प्रधान को उनमें कुछ भी गलत नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। सीएम मान ने कमेटी प्रधान को चेतावनी दी है कि सिख संगत उन्हें अपने आकाओं को खुश करने की नीति के लिए माफ नहीं करेगी और उन्हें करारा जवाब देगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
11 hrs agoपंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
13 hrs agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
22 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
22 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 day agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
2 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 days agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
3 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines