मुख्यमंत्री भगवंत मान को SFJ आतंकवादी पन्नू ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Chief Minister Bhagwant Mann Threat to kill: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संगठन के सदस्यों से सीएम को टारगेट करने के लिए मेल जारी किया है। वह सीएम की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी से नाराज है।

Chief Minister Bhagwant Mann Threat to kill by Gurpatwant Singh Pannu

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान

विज्ञापन

Chief Minister Bhagwant Mann Threat to kill: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है। खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उन्हें यह धमकी दी है। आतंकवादी पन्नू ने SFJ के सदस्यों से उन्हें गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को टारगेट करने को कहा है। पन्नू ने इस बारे में मेल जारी कर संगठनों के सदस्यों से यह अपील की है। पन्नू का आरोप है कि CM ने एक गैंगस्टर्स को फेक एनकाउंटर में मारने के आदेश किए हैं। घटना के बाद से सीएम के घर के आसपास पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

विज्ञापन

 

आतंकवादियों और गैंगस्टरों पर कार्रवाई से नाराज है पन्नू

जानकारी के अनुसार सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम को मारने के लिए पंजाब के गैंगस्टरों को साथ आने के लिए कहा है। पन्नू ने अपनी धमकी में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी है। बता दें पुलिस लगातार राज्य के अपराधियों पर कार्रवाई कर रहे है। जिससे आतंकवादियों को हवाला से आने वाला पैसा कम हो गया है।

विज्ञापन

गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

दरअसल, सीएम भगवंत मान के निर्देशों के बाद पंजाब पुलिस राज्य में लगातार गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। राज्य में नशा और हथियारों का धंधा करने वाले गैंगस्टरों पर बीते कुछ माह में बड़े स्तर पर धरपकड़ हुई है। समय-समय पर पुलिस हथियारों और नशे की खेप पकड़कर पंजाब के गैंगस्टारों का नेक्सस कमजोर कर रही है। इससे गैंगस्टर परेशान हैं और फरार चल रहे हैं। कुछ लोग विदेश भागने की फिराक में भी बैठे हैं। गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस से जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ