---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब जल मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किया Bhakra Dam का निरीक्षण, अधिकारियों को दिया निर्देश

Bhakra Dam Inspection: पंजाब के जल स्रोत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा डैम का निरीक्षण करके कहा कि सीएम भगवंत मान प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

---विज्ञापन---

Bhakra Dam Inspection: पंजाब के जल स्रोत मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा भूमिगत पानी को बचाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से लोगों को पीने के लिए पानी की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई और उद्योग के लिए नहरी पानी का अधिकतम उपयोग किया जाए। जौड़ामाजरा ने बताया कि राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। जरूरत के मुताबिक नहरों की मरम्मत भी समय-समय पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बीबीएमबी में पंजाब के कोटे की वैकेंसी के लिए पंजाब के हिस्से की भर्ती पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने डैम के रखरखाव और पानी के लेवल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने पौधा भी लगाया 

इसके बाद कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा नंगल डैम का दौरा कर इसके रखरखाव और पानी के स्तर का जायजा लिया। उन्होंने पावर प्रोडक्शन, पावर जनरेशन का भी निरीक्षण किया और अत्याधुनिक म्यूजियम देखा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए और डैम की पूरी प्रोसेस के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने एक स्मृति पौधा भी लगाया।

---विज्ञापन---

बड़े अधिकारी भी मौके पर रहे मौजूद

इस अवसर पर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह, उप मुख्य अभियंता एचएल कंबोज, अतिरिक्त उप आयुक्त विकास संजीव कुमार, एसडीएम अनमजोत कौर, डीएसपी मनजीत सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता हरजोत सिंह वालिया और पीआरओ सतनाम सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें-  पंजाब में शिक्षा क्रांति ला रहे हैं स्कूल ऑफ एमिनेंस, 2 लाख बच्चों ने करवाया एडमिशन

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2024 01:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola