Punjab Minister Laljit Singh Bhullar Inspection: पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर आज स्थानीय केंद्रीय जेल का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनीं और उनसे जेल अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं मसलन भोजन पानी आदि के बारे जानकारी हासिल की।
निरीक्षण के बाद जेल मंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकारों ने जेलों को सुधार घर बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसी के साथ उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा।
जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कभी यहां गैंगस्टरों का बोलबाला था, लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार मे जेलों को सही मायने में सुधार गृह के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल से संबंधित गतिविधियों पर नकेल डालने के लिए हर तरह का उपाय किया गया है। इसके अलावा एडवांस तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
पिछली सरकारों पर बोला हमला
जेल मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जेलों के बुनियादी ढांचे के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे अपने सपनों का पंजाब देखने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार का साथ दें।
जेल के अंदर बेहतर मैनेजमेंट का आदेश
केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ द्वारा जेल में किए गए अच्छे प्रबंधन की कैबिनेट मंत्री ने प्रशंसा की और भविष्य में भी जेल के अंदर अच्छे प्रबंधन जारी रखने के लिए कहा गया है। इससे पहले उन्होंने जेल का निरीक्षण किया और संतोष प्रकट किया। इस मौके पर उनके साथ जेल सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ के अलावा पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- लॉर्ड इंद्रजीत सिंह को मिला ग्लोबल सिख काउंसिल का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, जानें इवेंट की खास बातें
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines