हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब सरकार ने किया जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रदेश की 33 जेलों के सुपरिंटेंडेंट का ट्रांसफर

Superintendents Transfer In Punjab: पटियाला की सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू को सेंट्रल जेल बठिंडा के सुपरिंटेंडेंट, श्री मुक्तसर साहिब जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट वरुण शर्मा को सेंट्रल जेल पटियाला के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
punjab news

Superintendents Transfer In Punjab: पंजाब सरकार की तरफ से अलग-अलग विभाग में फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम के चलते पंजाब सरकार के जेल विभाग ने प्रदेश भर में बड़े लेवल पर कारागृहों के सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और एडीशनल सुपरिंटेंडेंट लेवल के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जेल विभाग के अलावा मुख्य सचिव आलोक शेखर ने जो आदेश जारी किए हैं। उसके अनुसार, नाभा की नई जिला जेल सहित 33 कारागृह के सुपरिंटेंडेंट लेवल के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सेंट्रल जेल फरीदकोट के सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा को एआईजी जेल पंजाब का कार्यभार सौंपा गया है।

नई जिला जेल नाभा के सुपरिंटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू को अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल बठिंडा का चार्ज सौंपा है। इसी तरह पटियाला की सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू को सेंट्रल जेल बठिंडा के सुपरिंटेंडेंट, श्री मुक्तसर साहिब जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट वरुण शर्मा को सेंट्रल जेल पटियाला के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा गया है।

जेल के मुख्य ऑफिस के कंट्रोल रूम के डीएसपी इकबाल सिंह धालीवाल का फरीदकोट सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट का, सेंट्रल जेल अमृतसर के अतरिक्त सुपरिंटेंडेंट हेमन्त शर्मा को इसी जेल के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा है। जिला जेल संगरूर के सुपरिंटेंडेंट ललित कोहली को जिला जेल रूपनगर के सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल गुरदासपुर के सुपरिंटेंडेंट नवइंदर सिंह को जिला जेल संगरूर के सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल गोइंदवाल के अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट राहुल राजा को सेंट्रल जेल गुरदासपुर के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

जिला जेल बरनाला के सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह को सेंट्रल जेल गोइंदवाल के सुपरिंटेंडेंट, सेंट्रल जेल कपूरथला के सिक्योरिटी के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नवदीप सिंह को जिला जय श्री मुक्तसर साहिब के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार सौंपा है। सेंट्रल जेल कपूरथला के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह को नाभा जेल सिक्योरिटी के सुपरिंटेंडेंट और पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल पटियाला के प्रिंसिपल का कार्यभार सौंपा गया है। सेंट्रल जेल बठिंडा के एडीशनल सुपरीटेंडेंट इंदरजीत सिंह काहलो को नई जेल नाभा के सुपरिंटेंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह गुरचरण सिंह धालीवाल को जिला जेल बरनाला के सुपरिंटेंडेंट, शियामल जोती को सेंट्रल जेल कपूरथला के सुपरिटेंडेंट का, विजय कुमार को सेंट्रल जेल कपूरथला के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट का, जसपाल सिंह को महिला जेल लुधियाना के सुपरिंटेंडेंट, जतिंदर पाल सिंह को सेंट्रल जेल गोइंदवाल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  लुधियाना के इस एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी फ्लाइट सर्विस, एयर इंडिया का ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola