School Holidays: अगस्त जाते-जाते छात्रों को लगातार तीन दिन की छुट्टियों का तोहफा देकर जा रहा है। छात्रों को बस कल भर क्लास करना है। इसके बाद किसी स्कूल में तीन दिन की छुट्टी रहेगी तो कहीं दो दिन की रहेगी। छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी राहत मिलने वाली है। अगर माता-पिता दोनों में से कोई भी वर्किंग है तो इस छुट्टी का फायदा उन्हें भी मिलेगा, क्योंकि सिर्फ स्कूल, कॉलेज ही नहीं बल्कि सरकारी ऑफिस में यह छुट्टी रहने वाली है। पंजाब सरकार ने सोमवार यानी 26 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी है। 25 अगस्त को रविवार होने के कारण सभी जगह छुट्टी है, जिसके चलते 25-26 अगस्त को पंजाब में स्कूल, कॉलेज, बैंक और ऑफिस बंद रहेंगे।
आपको बता दें, पंजाब सरकार ने 26 अगस्त को अवकाश की घोषणा की है। कई स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में शनिवार को छुट्टी भी रहती है। ऐसे में वे लोग शनिवार, रविवार और सोमवार तक तीन छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे। पंजाब में जन्माष्टमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। पंजाब में स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे।
हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्यौहार का काफी महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 26 अगस्त को पड़ रही है।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मान के निर्देश पर पंजाब में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान, मुख्य सचिव ने बताया प्रोजेक्ट के बारे में
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
2 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
6 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines