भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Punjab Government Big Announcement: पंजाब में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही सरकारी बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों को खुशखबरी देने वाली है। पंजाब सरकार ने नए ड्राइवरों और कंडक्टरों की एनुअल सैलरी बढ़ाने को लेकर एसओपी बनाने की हिदायत दी।

Punjab government big announcement

Punjab government big announcement

Punjab Government Big Announcement: दिवाली से पहले पंजाब सरकार ने सरकारी बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए अच्छी खबर की सूचना दी है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे बसों ड्राइवरों और कंडक्टरों को रेगुलर करने के संबंध में केस जल्द से जल्द तैयार करें ताकि उसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जा सके।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग से कॉन्ट्रैक्ट पर लाने के लिए नीति का ड्राफ्ट तैयार किया जाए। इस संबंध में पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।

विज्ञापन

बैठक के दौरान मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभागीय मामलों का सामना कर रहे ड्राइवरों और कंडक्टरों के केस सहानुभूति से विचार करने के आदेश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि ऐसे केसों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

5 % एनुअल सैलरी में बढ़ोतरी

इसी तरह नए ड्राइवरों/कंडक्टरों को 5 % एनुअल सैलरी बढ़ातरी देने संबंधी मांग पर भी विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि इस मामले में तुरंत एसओपी बनाई जाए ताकि कर्मचारियों को तुरंत राहत सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों की सभी जायज मांगों के समाधान के लिए वचनबद्ध है और इसी लिए मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब रोडवेज/पनबस और पीआरटीसी में ठेका आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों के मामलों के समाधान के लिए विशेष विभागीय समिति गठित की गई है।

नाइट अलाउंस में भी इजाफा

लालजीत सिंह भुल्लर ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए ड्राइवरों और कंडक्टरों को दिए जाने वाले रात के भत्ते में भी बढ़ोतरी की। उन्होंने यूनियनों के प्रतिनिधियों को बताया कि सूबे में रात के ठहराव के लिए अब 50 की जगह 85 रुपये मिलेंगे और दूसरे सूबों में चलने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को रात के ठहराव के लिए भत्ता बढ़ाकर 60 से 120 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ