Punjab Demands For Increase Loan Limit: पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के आदे कर्ज सीमा बढ़ाने की मांग की है। राज्य सरकार ने केंद्र के आगे 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने केंद्र को लैटर भी लिखा है। जिसमें लिखा है कि सरकार अधिक कर्ज उठाकर अपने खर्चों की पूर्ति करना चाहती है। इस वित्तीय साल में पंजाब की कर्ज लेने की सीमा 30,464 करोड़ रुपए है। जिसमें से जुलाई में पंजाब सरकार ने केंद्र से 13,094 करोड़ रुपए का कर्ज उठा लिया है। इसके अलावा सरकार ने वित्तीय साल में 10 हजार करोड़ कर्ज सीमा की और जरूरत है। पिछले वित्तीय साल में राज्य सरकार के कर्ज लेने की सीमा 45, 730 करोड़ रुपए थी। जिसमें केंद्र सरकार ने 2387 करोड़ की कटौती की थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र को लैटर लिखा है और कर्ज बढ़ाने की मांग की है।
विरासत में मिला है कर्ज
राज्य सरकार ने केंद्र को लिखी चिट्ठी में कहा है कि पिछली सरकारों का कर्ज उन्हें विरासत के तौर पर मिला है। उसे वापिस करने के लिए राज्य सरकार को और कर्ज की जरूरत है। क्योंकि पंजाब सरकार को 69,867 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाना है। जिसमें से 23,900 करोड़ की राशि केवल कर्ज और ब्याज की अदायगी है।
आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश
आर्थिक संकट से निकलने के लिए पंजाब सरकार ने 7 किलोवॉट पर 3 रुपए बिजली सब्सिडी खत्म करने, तेल कीमतों में बढ़ोतरी, ग्रीन टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। जिससे सरकारी खजाने में आदमन बढ़ेगी आमदनी होगी। सरकार को समय से मुलाजिमों को उनका वेतन देना है।
मंत्रालय ने नहीं सुनी तो पीएम के सामने उठाएंगे मुद्दा
अगर वित्त मंत्रालय कर्ज की सीमा को बढ़ाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई तो ऐसे में सीएम भगवंत मान इस मामले को प्रधानमंत्री भगवंत मान के समक्ष उठा सकते है। क्योंकि केंद्र सरकार ने नेशनल सेहत मिशन व ग्रामीण विकास फंड की बकाया राशि जारी नहीं की है। इसी तरह वित्त कमीशन द्वारा दी गई राजस्व घाटा ग्रांट चालू वित्तीय साल के लिए कम होकर 1995 करोड़ रुपए रह गई।
ये भी पढ़ें- पंजाब में बिजली चोरी करने वाले सावधान! जुर्माने के साथ दर्ज होगी FIR, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
17 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines