Punjab Health Minister Balbir Singh: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ ही राज्य के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। इसी के तहत राज्य में मेडिकल सेवाएं दुरुस्त हों, इसके लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा व शिक्षा अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सिविल अस्पताल मोहाली में एडवांस ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन किया और दो ब्लड क्लेकशन और ट्रांसपिरेशन वैन का शुभारंभ किया।
पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल, मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों व नर्सिंग और मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के स्वैच्छिक रक्तदान (Voluntary Blood Donation) में तीसरा नेशनल रैंक हासिल करने की उपलब्धि ने राज्य के मनोबल को बढ़ाया है ताकि लोगों को ब्लड डोनेशन के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। इसे आगे के इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित और सावधानीपूर्वक संभालने के लिए उचित व्यवस्था की जा सके।
उन्होंने बताया कि राज्य में पहले सरकारी जगहों में 26 ब्लड कम्पोनेंट और सेपरेशन यूनिट हैं और सिविल अस्पताल मोहाली में 27वीं यूनिट शुरू की गई है। इस अपग्रेडेड यूनिट में पैक्ड रेड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, प्लेटलेट कंसन्ट्रेट, क्रायोप्रेसिपिटेट तथा प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा उपलब्ध होगा। जिसे इस यूनिट के एक व्यक्ति के ही खून से अलग किया जाएगा। इससे पहले यहां अन्य ब्लड कम्पोनेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
उन्होंने बताया कि सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इंडियन रेड क्रॉस लुधियाना, राजपुरा, मलेरकोटला, कोटकपूरा, बटाला, फाजिल्का, खन्ना तथा आनंदपुर साहिब सहित आठ और ब्लड सेंटर को ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट में अपग्रेड करने जा रही है।
इसके अलावा संपूर्ण रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सुनाम, डेराबस्सी, एसबीएस नगर तथा समाना में चार नए ब्लड सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि वहां इलाज करवा रहे मरीजों को संपूर्ण रक्त और ब्लड कंपोनेंट की सुविधा मुफ्त उपलब्ध है, जबकि निजी अस्पतालों को जरूरत पड़ने पर ये सेवाएं मामूली कीमत पर मुहैया करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य में 182 लाइसेंस प्राप्त ब्लड सेंटर हैं, जिनमें से 49 सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं, 7 सेना और 126 निजी संस्थानों की तरफ से चलाए जा रहे हैं। आज शुरू की गई ब्लड क्लेकशन और परिवहन वैन आउटडोर कैंपों के लिए फायदेमंद होगी, जिनकी क्षमता एक बार में 100 यूनिट ब्लड स्टोर की है और रक्त दान के लिए दो सोफे हैं।
स्वास्थ्य और परिवार मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के सरकारी रक्त केंद्रों ने 2023-24 के दौरान राज्य भर में एकत्रित कुल रक्त के मुकाबले 1,83,600 यूनिट रक्त का योगदान दिया है। इसके अलावा, सरकारी अस्पतालों में डोनर्स ने स्वैच्छिक रूप से 1,82,211 यूनिट रक्त दान किया गया, जो दान का 99% है। राज्य द्वारा कुल 2062 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जो मानवता की सेवा में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम के एम डी वरिंदर कुमार शर्मा, अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती, एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डॉ. बॉबी गुलाटी, संयुक्त निदेशक रक्त आधान सेवाएं पंजाब डॉ. सुनीता देवी, सिविल सर्जन डॉ. रेणु सिंह और एसएमओ डॉ. एचएस चीमा भी मौजूद थे।
ये भी पढें- पंजाब में शुरू हुई 21वीं पशुगणना; 16 अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों की होगी गणना
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
12 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
18 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines