Anti Narcotics Task Force: प्रदेश के लगातार विकास कार्यों के साथ-साथ मान सरकार नशे को खत्म करने के लिए समय-समय पर सख्त कदम उठाती रही है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने नई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन मान सरकार की नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने की कार्रवाई है। इसे पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है। नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए नई एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स ड्रग तस्करों पर नकेल कसेगी।
नवगठित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करेगी। इस फोर्स का मकसद पंजाब से नशे को खत्म करना होगा। सीएम भगवंत मान खुद मोहाली में एंटी-नारकोटिक्स फोर्स की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया। इस नंबर के जरिए राज्य के लोग अपने आसपास के इलाकों में नशे या किसी भी तरह के नशीले पदार्थ की जानकारी सीधे एएनटीएफ को दे सकेंगे।
व्हाट्सएप नंबर के जरिए पंजाब के लोग व्हाट्सएप पर नशे की तस्करी की जानकारी सीधे टास्क फोर्स के अधिकारियों को दे सकेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब में नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाएगी क्योंकि एएनटीएफ की नई बिल्डिंग में सभी नई तकनीक से लैस किया जाएगा, जिससे अधिकारियों को नशा तस्करों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- पंजाब के 5 साल के तेगबीर सिंह ने किया कमाल, अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो को 6 दिन में किया फतह
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines